मुजफ्फरनगर। बाजार में खरीदारी के दौरान एक महिला के बैग से सोने का मंगलसूत्र चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि भीड़ का फायदा उठाकर एक महिला ने उसके बैग से करीब आठ ग्राम सोने का मंगलसूत्र निकाल लिया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने नामजद महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।खतौली क्षेत्र के गांव पमनावली निवासी पारुल पत्नी विपिन कुमार दो नवंबर को शहर के झांसी की रानी मार्केट में खरीदारी करने पहुंची थीं। उनके बैग में 10 हजार रुपये नकद और सोने का मंगलसूत्र रखा हुआ था। बाजार में खरीदारी के दौरान उन्हें बैग से मंगलसूत्र गायब होने का पता चला। इसके बाद उन्होंने आसपास तलाश की।पीड़िता ने आरोप लगाया कि एक महिला ने भीड़ के बीच उनके बैग से मंगलसूत्र चोरी किया है। उन्होंने महिला की पहचान सुरेड्या के रूप में बताते हुए पुलिस को शिकायत दी। पीड़िता के अनुसार, आरोपी महिला सऊदीपुर रोड की रहने वाली है।घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी और सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है और चोरी हुए मंगलसूत्र की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group