शामली। दीपावली पर पटाखे जलाने के दौरान हुई लापरवाही चार लोगों पर भारी पड़ गई। अलग-अलग जगहों पर आतिशबाजी करते समय तीन बच्चों समेत चार लोग झुलस गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार किया।पहली घटना मोहल्ला सलवाड़ विहार की है। यहां रहने वाली नीलम के दो बच्चे काव्या (6) और अंश (10) अपने ममेरे भाई शानू के साथ मंगलवार रात पटाखे जला रहे थे। तीनों अनार बम जला रहे थे। पटाखा जलने के बाद बच्चे उसे देखने के लिए पास चले गए। इसी दौरान अचानक पटाखे की चिंगारी उनके चेहरों पर आ गई, जिससे तीनों झुलस गए। बच्चों की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गए।दूसरी घटना आदर्श मंडी क्षेत्र के सिलावर गांव की है। यहां रहने वाले विजय भी दीपावली की रात पटाखे की चपेट में आकर झुलस गए। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. मनोज कुमार अखौरी ने बताया कि दीपावली पर पटाखों से झुलसे लोगों को अस्पताल लाया गया था। सभी घायलों को उपचार दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group