बागपत। खेकड़ा कस्बे में मंगलवार सुबह फर्नीचर के गोदाम में आग लग गई। आग से गोदाम में रखा करीब तीन लाख रुपये का पुराना फर्नीचर जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की।पाठशाला रोड पर शाहिद का फर्नीचर का गोदाम है। वह दिल्ली और आसपास के इलाकों से पुराना फर्नीचर खरीदकर बेचते हैं। मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे गोदाम से धुआं उठता दिखाई दिया। आसपास के लोगों ने शाहिद को फोन कर इसकी जानकारी दी।सूचना मिलते ही लोग आग बुझाने में जुट गए। करीब एक घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक गोदाम में रखा फर्नीचर जल चुका था। दमकल विभाग को भी सूचना दी गई थी, लेकिन उसके कर्मचारी पहुंचते, इससे पहले ही लोगों ने आग बुझा दी।कोतवाली प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों ने नुकसान झेलने वाले शाहिद की आर्थिक मदद करने की मांग की है।