गाजियाबाद। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की इंद्रापुरी चौकी इलाके में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला की पहचान पिंकी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, महिला की करीब चार-पांच महीने पहले फेसबुक के जरिए बुलंदशहर निवासी पिंटू से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच फोन पर बातचीत भी होती थी।सोमवार को युवक महिला से मिलने पहुंचा था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर युवक ने महिला के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।