मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की शहजाद कॉलोनी में मंगलवार सुबह 19 वर्षीय युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। युवक का शव घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में लोहे के पाइप से लटका मिला। मां जब बेटे को नाश्ता कराने के लिए उठाने पहुंची तो उसे फंदे पर लटका देखकर चीख निकल गई।मृतक की पहचान अयान के रूप में हुई है। बताया गया कि करीब सात साल पहले बीमारी के चलते उसके पिता की मौत हो गई थी। पिता के जाने के बाद अयान ही परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहा था। वह अपनी मां और छोटे भाई-बहनों का ध्यान रखता था और घर के खर्च में भी मदद करता था।मंगलवार सुबह अयान की मां उसे उठाने के लिए कमरे में पहुंची थी। कमरे में बेटे का शव देखकर वह घबरा गई। उसकी आवाज सुनकर परिवार के लोग और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर लिसाड़ी गेट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस की जांच में युवक की जेब से एक चाकू मिलने की बात भी सामने आई है। हालांकि अयान ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी साफ नहीं हुई है। प्रेम प्रसंग की आशंका भी जताई जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है।अयान की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group