लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 की सरकारी छुट्टियों में बदलाव करते हुए गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस का अवकाश 24 नवंबर के स्थान पर 14 दिसंबर को घोषित किया है। इस संबंध में शासन की ओर से संशोधित आदेश जारी कर दिया गया है।सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव एसपी रांगाराव ने 12 नवंबर को इस बदलाव का आदेश जारी किया। इसके बाद अब 24 नवंबर को सरकारी कार्यालय सामान्य दिनों की तरह खुलेंगे, जबकि 14 दिसंबर सोमवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।दरअसल, पहले जारी अवकाश कैलेंडर में गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस की छुट्टी 24 नवंबर को निर्धारित की गई थी। शासन ने इसमें संशोधन करते हुए नई तारीख तय की है। आदेश के मुताबिक अवकाश सूची की अन्य छुट्टियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।14 दिसंबर को सोमवार होने के कारण सरकारी कर्मचारियों को लगातार तीन दिन आराम का मौका मिल सकता है। इससे पहले शनिवार और रविवार का अवकाश रहेगा। हालांकि शनिवार की छुट्टी संबंधित कार्यालयों और संस्थानों के निर्धारित नियमों के अनुसार होगी।शासन के इस फैसले से सरकारी कर्मचारियों और शिक्षण संस्थानों से जुड़े लोगों को अपनी दिसंबर की छुट्टियों की योजना बनाने में आसानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group