मुजफ्फरनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंची एंटी रोमियो टीमों ने महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा व्यवस्था और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने महिलाओं से संवाद कर उन्हें बताया कि किसी भी तरह की छेड़छाड़, उत्पीड़न या परेशानी होने पर चुप रहने के बजाय पुलिस से शिकायत करें। इसके लिए महिला हेल्पलाइन और आपातकालीन सहायता नंबरों की जानकारी भी दी गई।टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किए। इनमें महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों के साथ सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि आपात स्थिति में 112, महिला सहायता के लिए 1090 और 181 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।पुलिसकर्मियों ने बालिकाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही किसी भी परेशानी की स्थिति में बिना संकोच सहायता लेने की अपील की।पुलिस का कहना है कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group