मुजफ्फरनगर। खतौली क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से आसपास के इलाके में हलचल मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए।पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र का अनुमान अभी स्पष्ट नहीं है। उसका कद करीब पांच फुट तीन इंच और रंग गेहुंआ है। चेहरे पर सफेद दाढ़ी और मूंछ हैं। मृतक ने काले रंग की पैंट और पीले-हरे रंग की धारियों वाली शर्ट पहन रखी थी। उसके दाहिने हाथ पर अंग्रेजी में ‘CSKS’ लिखा हुआ है, जिसे पहचान के अहम निशान के रूप में देखा जा रहा है।पुलिस ने मृतक के हुलिये और कपड़ों का विवरण सार्वजनिक करते हुए लोगों से पहचान कराने में सहयोग की अपील की है। पुलिस का प्रयास है कि मृतक की शिनाख्त कर उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group