शामली। प्रेम संबंध के बाद शादी का भरोसा देकर युवती का लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने और निजी फोटो-वीडियो के जरिये परेशान करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने युवक पर चार साल तक संबंध बनाए रखने, दो बार गर्भपात कराने और करीब डेढ़ लाख रुपये के साथ जेवर हड़पने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि अब आरोपी शादी से मुकर रहा है और निजी फोटो-वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दे रहा है।युवती के अनुसार, वह पहले आरोपी युवक से प्रेम करती थी। इसी दौरान परिजनों ने उसकी शादी पानीपत में कर दी। आरोप है कि युवक ने उसके निजी फोटो और वीडियो ससुराल पक्ष को भेज दिए। इसके बाद उसका वैवाहिक रिश्ता टूट गया और पति ने उसे तलाक दे दिया। पीड़िता का आरोप है कि तलाक के बाद युवक ने उससे विवाह करने का भरोसा दिया और इसी बहाने करीब चार साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा।पीड़िता ने शिकायत में यह भी कहा है कि इस दौरान दो बार उसका गर्भपात कराया गया। आरोप है कि युवक ने उसके मायके और ससुराल पक्ष के जेवर भी बेच दिए तथा करीब डेढ़ लाख रुपये अपने पास रख लिए। अब जब युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, निजी फोटो और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी भी दी जा रही है।मामले को लेकर युवती ने पुलिस चौकी में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उसने आरोपी के परिजनों की भूमिका की जांच कराने और अपना चिकित्सकीय परीक्षण कराने की मांग भी उठाई है।एसपी सुमित ने मामले की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group