मुजफ्फरनगर। आगामी जनगणना-2027 की तैयारियों के बीच लोगों को स्व-गणना के प्रति जागरूक करने के लिए प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में बुधवार को शाहपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं ने जनपदवासियों से स्व-गणना प्रक्रिया में भाग लेने और अपने परिवार की सही जानकारी दर्ज कराने की अपील की।कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी सुनील कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी एवं उप प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी अमित कुमार तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं जिला जनगणना अधिकारी गंभीर सिंह के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का संयोजन बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार ने किया।इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय एवं पैरा एशियन सिल्वर मेडलिस्ट खिलाड़ी विजय तोमर को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने लोगों को जनगणना में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्व-गणना के महत्व को समझाते हुए बताया कि प्रत्येक परिवार की सही जानकारी दर्ज होना जरूरी है।डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि स्व-गणना के माध्यम से जनगणना की प्रक्रिया अधिक सरल, तेज और सटीक बनाई जा सकती है। इसके लिए नागरिकों को निर्धारित समय के भीतर स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि स्व-गणना की प्रक्रिया 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक निर्धारित है।कार्यक्रम के माध्यम से जनपदवासियों से अपील की गई कि वे इस अभियान को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए इसमें सक्रिय भागीदारी करें और निर्धारित अवधि में स्व-गणना अवश्य पूरी करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group