बागपत। सुबह के समय मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रही महिला को बाइक सवार बदमाशों ने निशाना बना लिया। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर महिला को आतंकित किया और सोने की चूड़ियां व कंगन लूटकर फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। दिन निकलने से पहले हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई।घटना बड़ौत के पंचवटी मंदिर के पास की है। गांधी रोड निवासी राजबाला, राजेंद्र गोयल की पत्नी हैं। वह सुबह करीब पांच बजे मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंची थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उनके सोने के आभूषण उतरवा लिए और विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।वारदात के दौरान महिला ने शोर मचाया तो मंदिर की ओर से लोग घटनास्थल पर पहुंचने लगे। भीड़ को आता देखकर दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। घटना के बाद राजेंद्र गोयल ने कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत दी है।क्षेत्र में लगातार हो रही लूट की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इससे पहले 21 नवंबर की रात भी बाइक सवार दो बदमाशों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सीओ कार्यालय के नजदीक स्थित विवाह मंडप के पास लूट की वारदात की थी। छह दिन के भीतर दूसरी घटना सामने आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।स्थानीय निवासी बाबुल, हिमांशु, सोनू, रमेश और आदेश ने कहा कि क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने पुलिस से रात्रि और सुबह के समय गश्त बढ़ाने के साथ पिछली घटनाओं का भी खुलासा करने की मांग की है।सीओ अंशु जैन ने बताया कि महिला के साथ लूट की घटना हुई है। सीसीटीवी कैमरों में संदिग्ध बदमाश दिखाई दिए हैं। उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group