मुजफ्फरनगर। पूर्व विधायक शाहनवाज राणा के राणा हाउस पर सोमवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान राणा हाउस के मुख्य गेट पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों की तैनाती की गई। सुरक्षा व्यवस्था के बीच किसी भी बाहरी व्यक्ति को परिसर के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।बताया गया कि ईडी की टीम ने राणा हाउस पहुंचकर जांच शुरू की। टीम द्वारा परिसर में मौजूद दस्तावेजों और अन्य अभिलेखों की जांच की जा रही है। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई।इसी क्रम में पूर्व विधायक शाहनवाज राणा से जुड़े समाचार पत्र शाह टाइम्स के कार्यालय पर भी ईडी की टीमें पहुंचीं। यहां भी टीम द्वारा विभिन्न दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच किए जाने की जानकारी सामने आई है।ईडी की कार्रवाई फिलहाल जारी है। छापेमारी किस मामले और किन आरोपों से संबंधित है, इसे लेकर जांच एजेंसी की ओर से अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही जांच के कारण और बरामदगी अथवा अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।