मुजफ्फरनगर। मलीरा क्षेत्र में बाइक और ट्रक की टक्कर में सहारनपुर निवासी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।जानकारी के अनुसार सहारनपुर जिले के बिनपुर गांव निवासी हिमांशु चौधरी पुत्र ओमवीर सिंह बाइक से जा रहे थे। मलीरा क्षेत्र में पहुंचने पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि हिमांशु सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गंभीर चोट बताई गई है।हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायल युवक को संभाला। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा और दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई।बताया गया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही हादसे से संबंधित जानकारी जुटाकर मामले की जांच की जा रही है। घायल हिमांशु का उपचार चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group