सहारनपुर। थाना मंडी पुलिस ने अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, सट्टा पर्चियां और अन्य सामान बरामद किया है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।जनपद में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना मंडी प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर बैठकर सट्टा लगाने और खिलाने का काम कर रहे हैं।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और चाय की दुकान के पास से आसिफ, सलमान और उस्मान को हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से सट्टा लिखने की पर्चियां, गत्ता, पेंसिल तथा 4800 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेते हुए तीनों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।थाना प्रभारी सतपाल सिंह भाटी ने कहा कि मंडी क्षेत्र में किसी भी तरह का अवैध सट्टा कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस लगातार ऐसे लोगों पर नजर बनाए हुए है और आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group