मुजफ्फरनगर। तीन दिन पूर्व भोपा क्षेत्र की गंग नहर में डूबे होमगार्ड का शव नगला बुजुर्ग के निकट गंग नहर से बरामद कर लिया गया। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार, होमगार्ड आनंद तीन दिन पहले गंग नहर में डूब गया था, जिसके बाद से पुलिस, गोताखोरों और परिजनों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी। लगातार खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था। शुक्रवार को नगला बुजुर्ग क्षेत्र में नहर में एक शव दिखाई देने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और उसकी पहचान आनंद के रूप में कराई।शव की पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से परिवार गहरे सदमे में है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, क्षेत्र में इस घटना को लेकर शोक का माहौल बना हुआ है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।