मुजफ्फरनगर, 13 जून 26। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में मीडिया संवाद कार्यक्रम एवं जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर ने की।इस अवसर पर डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं ने आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। उन्होंने सेवा, सुशासन, संस्कार और सम्मान को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए जनकल्याण शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया तथा स्टॉलों का निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों से योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। शिविर में कृषि, अग्निशमन, स्वास्थ्य, पुलिस, पंचायतीराज, शिक्षा, आईटीआई, स्वयं सहायता समूह, प्रोबेशन सहित विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और लाभार्थियों को जागरूक किया।कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व विधायक प्रमोद ऊंटवाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, राष्ट्रीय लोकदल जिलाध्यक्ष संजय राठी, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी कमल किशोर कंडारकर, नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार तेवतिया, जिला विकास अधिकारी दिग्विजय नाथ तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी धर्मेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का अधिकाधिक लाभ दिलाने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Join WhatsApp Group