मुजफ्फरनगर, 17 जून 26। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने बुधवार को जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अस्पताल में स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किसी भी मरीज या तीमारदार को इन सुविधाओं के अभाव में परेशानी नहीं होनी चाहिए। अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया गया कि स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की पर्याप्त उपलब्धता हर समय सुनिश्चित की जाए।डॉ. तेवतिया ने बताया कि हाल ही में व्हीलचेयर की कमी को लेकर प्राप्त शिकायतों और प्रकाशित समाचारों का संज्ञान लिया गया है। मामले की जांच के लिए समिति गठित कर दी गई है, जो पूरे प्रकरण की जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया और अधिकारियों को सेवाओं में और सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को समय पर उपचार और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय वर्मा एनेस्थीसिया विशेषज्ञ होने के कारण अक्सर ऑपरेशन थिएटर में व्यस्त रहते हैं। ऐसे में अस्पताल के प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन के लिए अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार को सहयोग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आवश्यकता पड़ने पर वह अस्पताल की प्रशासनिक व्यवस्थाओं के संचालन और समन्वय में सहयोग करेंगे।उन्होंने कहा कि जनपदवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अस्पतालों की नियमित समीक्षा और निरीक्षण जारी रहेगा तथा व्यवस्थाओं में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group