मुजफ्फरनगर, 17 जून26 । शहर कोतवाली क्षेत्र के आर्यपुरी मोहल्ले में दोपहर एक मोबाइल शॉप में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में दुकान से ऊंची लपटें और धुआं उठने लगा। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन क्षेत्र की संकरी गलियों के कारण दमकल वाहन दुकान तक नहीं पहुंच सका। इसके बाद अग्निशमन कर्मियों ने दूर से पाइप लाइन बिछाकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण दुकान में लगे वातानुकूलन यंत्र में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि आग के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।आग से दुकान में रखे मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, फर्नीचर तथा अन्य सामान को भारी नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।अग्निशमन विभाग और स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group