चरथावल। थाना क्षेत्र के ग्राम कुटेसरा निवासी नईम उर्फ घोल्ला की सऊदी अरब में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में शोक फैल गया।ग्रामीणों के अनुसार नईम लंबे समय से सऊदी अरब में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उसकी कमाई परिवार का मुख्य सहारा थी।परिजनों ने बताया कि मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। वे स्थानीय प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रहे हैं।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और विदेश मंत्रालय से नईम का शव जल्द भारत लाने तथा परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।