मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा की ब्लॉक मोरना इकाई की बैठक मोरना स्थित गंगा पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, किसानों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष को तेज करने पर जोर दिया गया।बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी संजीव राठी ने की, जबकि संचालन राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मास्टर बिजेंद्र उपाध्याय ने किया। इस दौरान संगठन के विस्तार और गांव स्तर पर सक्रियता बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।चौधरी संजीव राठी ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा लगातार किसान और मजदूर वर्ग के हितों की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल समस्याओं को उठाना ही नहीं, बल्कि उनके समाधान के लिए संघर्ष करना भी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी के आह्वान पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आग्रह किया।उन्होंने स्पष्ट कहा कि ब्लॉक स्तर पर किसी भी कार्यकर्ता का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यदि किसी किसान या कार्यकर्ता के साथ अन्याय होता है तो संगठन पूरी मजबूती के साथ उसके समर्थन में खड़ा रहेगा। साथ ही भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने का संकल्प भी दोहराया गया।बैठक के दौरान संगठन विस्तार के तहत कई ग्राम अध्यक्षों की घोषणा की गई। ग्राम अथाई से कैप्टन रविंदर सिंह, धीरहेड़ी से गगन राठी, योगेंद्रनगर से सरदार सुखविंदर सिंह, रहकड़ा से श्याम सिंह, कादीपुर से देवेंद्र सिंह तथा भोपा से संदीप बालियान को ग्राम अध्यक्ष मनोनीत किया गया।कार्यक्रम में चौधरी धर्मपाल सिंह राठी, गुलबहार, शाहनजार, शहीद, रविंद्र, सुखपाल सिंह, शास्त्री, बाबूराम सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। बैठक के अंत में संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का निर्णय लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group