मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र के गांव पावटी खुर्द में शराब का ठेका खुलने की सूचना पर ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया। बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा मौके पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने ठेके पर रखी शराब की बोतलें तोड़ दीं और बिक्री के लिए रखा खोखा पलट दिया।प्रदर्शन में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उनका कहना था कि गांव में शराब का ठेका खुलने से युवाओं पर बुरा असर पड़ेगा और घर-परिवार का माहौल भी खराब होगा। महिलाओं ने साफ कहा कि वे किसी भी हालत में गांव में शराब की बिक्री नहीं होने देंगी।ग्रामीणों का आरोप है कि वे पहले भी शराब ठेका हटाने की मांग प्रशासन के सामने रख चुके हैं। उनका कहना है कि अधिकारियों ने समस्या के समाधान का भरोसा दिया था, लेकिन इसके बावजूद गांव में शराब बेचने की तैयारी शुरू कर दी गई।हंगामे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यानारायण दहिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद आबकारी विभाग की टीम भी पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बात कर उन्हें शांत कराया।ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि गांव से शराब का ठेका नहीं हटाया गया तो वे आंदोलन और तेज करेंगे। उनका कहना है कि यह गांव और आने वाली पीढ़ी के भविष्य का सवाल है।प्रदर्शन के दौरान ग्राम प्रधान अजीत सिंह, मोनू त्यागी, मोहम्मद मुरसलीन समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group