मुजफ्फरनगर। एसएसपी सजंय वर्मा के निर्देशन में थाना नई मंडी पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब आठ लाख रुपये कीमत की देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार तस्कर हरियाणा से शराब लाकर उत्तराखंड ले जा रहे थे और पकड़ से बचने के लिए ट्रक का नंबर भी बदल दिया गया था।पुलिस को संदिग्ध वाहन के संबंध में सूचना मिलने के बाद नई मंडी थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए वाहन की घेराबंदी की। जांच के दौरान ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शराब हरियाणा से तस्करी कर उत्तराखंड पहुंचाई जा रही थी।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तस्कर वाहन की पहचान छिपाने के लिए ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चल रहे थे, ताकि जांच के दौरान आसानी से बच सकें। हालांकि पुलिस की सतर्कता के चलते तस्करी की यह कोशिश नाकाम हो गई।इस कार्रवाई में बागोवाली चौकी प्रभारी और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम ने सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे मामले का खुलासा किया।पुलिस मामले में गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर रही है। साथ ही शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क और अन्य संभावित आरोपितों की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group