मुज़फ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा भारतवर्ष की ब्लॉक मोरना इकाई की बैठक रविवार को गंगा पब्लिक स्कूल, मोरना में आयोजित की गई। संगठन के गठन के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर स्थापना दिवस उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष संजीव राठी ने की, जबकि संचालन राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मास्टर बिजेंद्र उपाध्याय ने किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से केक काटकर स्थापना दिवस का उत्सव मनाया तथा एक-दूसरे को केक खिलाकर शुभकामनाएं दीं। साथ ही संगठन के जयघोष के साथ किसानों के हितों के लिए निरंतर संघर्ष का संकल्प भी दोहराया गया।बैठक में संगठन विस्तार के तहत ग्राम रहकड़ा निवासी श्याम सिंह चौधरी को ग्राम अध्यक्ष रहकड़ा, शेरदीन को मोरना ग्राम अध्यक्ष तथा श्रीमती पदमा रानी को महिला ब्लॉक उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।कार्यक्रम में संदीप बालियान, रविंद्र सिंह कैप्टन, शहीद, रविंद्र चौधरी, गुलशेर, याकूब, अनमोल, चौधरी धर्मपाल सिंह, सुरेश कुमार, मास्टर राजकुमार, विनीत उपाध्याय, अभिषेक कुमार सहित बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group