मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने संगठनात्मक विस्तार के तहत कन्हैया शर्मा को मुजफ्फरनगर का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद उत्तर प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद कुमार वाजपेई ने उनकी नियुक्ति की घोषणा की। संगठन ने विश्वास जताया है कि वह जिले में संगठन को सशक्त बनाने और निर्धारित उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।जारी जानकारी के अनुसार कन्हैया शर्मा, स्वर्गीय महावीर प्रसाद शर्मा के पुत्र हैं तथा मुजफ्फरनगर के पीरजादगान क्षेत्र के निवासी हैं। उनकी नियुक्ति राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोड़ा की संस्तुति तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष (पूर्व राज्यसभा सांसद) अनिल अग्रवाल, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सरिता शर्मा अरोड़ा और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल से विचार-विमर्श के उपरांत की गई।उत्तर प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद कुमार वाजपेई ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए कहा कि संगठन को अपेक्षा है कि कन्हैया शर्मा जिले में कार्यकर्ताओं को संगठित करते हुए संगठन की विचारधारा और जनसंपर्क गतिविधियों को मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ते हुए सेवा और संगठनात्मक कार्यों का विस्तार करना है।राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रवीण जैन ने नवमनोनीत जिला अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में मुजफ्फरनगर इकाई संगठन की गतिविधियों को गति मिलेगी। संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी कन्हैया शर्मा के मनोनयन का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group