मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद के पथ प्रकाश विभाग में कार्यरत एक लाइनमैन की स्ट्रीट लाइट की मरम्मत के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। हादसा रैदास पुरी क्षेत्र में उस समय हुआ, जब वह खराब स्ट्रीट लाइट को ठीक कर रहा था। करंट की चपेट में आने के बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने कर्मचारी की मौत को लापरवाही का परिणाम बताते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। परिजनों का कहना है कि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की।पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। परिजनों की शिकायत मिलने पर जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group