मुजफ्फरनगर, 24 जुलाई 26। जनपद न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार सिंह ने शुक्रवार को राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संस्था में निरुद्ध किशोरों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश ने किशोरों के आवास, भोजन, शिक्षा, सुरक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों से संस्था में संचालित व्यवस्थाओं की प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि निरुद्ध किशोरों को सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं और उनके अधिकारों का पूर्ण संरक्षण किया जाए।इस अवसर पर अपर जिला जज ज्योत्सना शिवांच, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कविता अग्रवाल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. सत्येंद्र चौधरी, नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार तथा क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने संस्था की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की।संस्था प्रभारी मोहित कुमार ने निरीक्षण दल को सम्प्रेक्षण गृह में संचालित गतिविधियों और किशोरों के पुनर्वास एवं शिक्षा संबंधी प्रयासों की जानकारी दी। माध्यमिक शिक्षा विभाग से नामित विज्ञान अध्यापक समरवीर सिंह तथा बेसिक शिक्षा विभाग से नामित सहायक अध्यापक शारिक हुसैन और राकेश कुमार भी निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे।जनपद न्यायाधीश ने अधिकारियों से कहा कि किशोरों के सुधार, शिक्षा और पुनर्वास से जुड़े सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित किए जाएं। उन्होंने पूर्व में दिए गए निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। निरीक्षण के दौरान संस्था का समस्त स्टाफ एवं सुरक्षा बल उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group