मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद तथा एक अज्ञात आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 26 जुलाई की बताई गई है।पुलिस को दी गई तहरीर में सरवट गेट स्थित 313 लद्दावाला निवासी एजाज खान ने बताया कि उनका पुत्र शाह आलम भोपा रोड से अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि नई मंडी भोपा पुल के निकट पहले से खड़े तीन लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया और विवाद शुरू कर दिया।शिकायत के अनुसार आरोपियों में कच्ची सड़क, केवलपुरी निवासी शावेज पुत्र राशिद तथा आवेश पुत्र साजिद शामिल हैं। इनके साथ एक अन्य अज्ञात व्यक्ति भी मौजूद था। आरोप है कि तीनों ने पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर बेल्ट, लात-घूंसों से शाह आलम की पिटाई कर दी। इस दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई, जिससे वह घायल हो गया।परिजनों ने घायल युवक का पहले उपचार कराया। इसके बाद एजाज खान ने नई मंडी कोतवाली पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत दी और आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की।नई मंडी कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद तथा एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group