मुजफ्फरनगर। बुढाना थाना क्षेत्र के राजपुर छाजपुर गांव में पानी की निकासी को लेकर हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। एक पक्ष ने पड़ोसियों पर सात माह की गर्भवती महिला के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।गांव निवासी गौतम राणा के मुताबिक, घर के पानी की निकासी को लेकर पड़ोसी पक्ष से विवाद चल रहा है। एक सितंबर की शाम करीब छह बजे नाली में ईंट लगाए जाने के बाद पानी की निकासी प्रभावित हो गई। उसकी पत्नी कोमल ने रास्ता खोलने के लिए ईंट हटाई तो इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों से कहासुनी हो गई।आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कुछ लोग घर में घुस आए और कोमल के साथ मारपीट शुरू कर दी। शिकायत में महिला के साथ पेट पर लात-घूंसे मारने तथा पत्थर से हमला करने का आरोप लगाया गया है। पत्नी को बचाने पहुंचे गौतम के साथ भी मारपीट किए जाने की बात कही गई है।शिकायतकर्ता का आरोप है कि मारपीट के दौरान कोमल बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद भी आरोपितों ने उसके साथ गंभीर मारपीट की और गला दबाने का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोगों के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।घटना के बाद गौतम अपनी पत्नी को उपचार के लिए बुढ़ाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर भेज दिया।मामले में पुलिस को दी गई शिकायत में शेखर, शारदा, मामो, पारूल और आरजू के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group