मुजफ्फरनगर। छपार थाना क्षेत्र के गांव तेजलहेड़ा में छत पर पानी आने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। घटना में बुजुर्ग समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अस्पताल में उपचार करा रहे नसीम ने बताया कि पड़ोसी के मकान की छत से पानी उनके घर की छत पर आ रहा था। आरोप है कि पानी के साथ टैंक और लैट्रिन का पानी भी छत पर पहुंच रहा था। इससे परिवार को काफी परेशानी हो रही थी। समस्या को लेकर नसीम ने स्थानीय पुलिस चौकी में शिकायत की थी।शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझाया था। दूसरे पक्ष ने दो दिन में पानी की समस्या का समाधान करने की बात कही थी। आरोप है कि इसके बाद शिकायत वापस लेने को लेकर दबाव बनाया जाने लगा। मंगलवार को इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में फिर विवाद हो गया।नसीम का आरोप है कि मुमताज पुत्र सादिक अपने छह अन्य साथियों के साथ उसके घर पहुंचा। आरोप है कि सभी लोग घर में घुस गए और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने लगे। मारपीट में नसीम, उसके पिता युसूफ समेत तीन लोग घायल हो गए।नसीम ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसके बुजुर्ग पिता के साथ भी मारपीट की और उन्हें गली में छोड़ दिया। परिवार की महिलाओं के साथ अभद्रता करने और कपड़े फाड़ने का भी आरोप लगाया गया है। नसीम की पत्नी के सोने के सामान को ले जाने का आरोप भी लगाया गया है।घटना के बाद तीनों घायलों को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। यहां उनका उपचार किया गया। घटना के बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group