मुजफ्फरनगर। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को बाराबंकी में रोके जाने की खबर से पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। रविवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और विरोध-प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के माध्यम से अपनी मांगें शासन तक पहुंचाईं।,प्रदर्शन की अगुवाई पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश बावरा ने की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि गोंडा में विनोद साहनी की हत्या के बाद चंद्रशेखर आजाद पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे। आरोप है कि बाराबंकी में उन्हें आगे जाने से रोक दिया गया। कार्यकर्ताओं ने इसे जनप्रतिनिधि को पीड़ित परिवार से मिलने से रोकने की कार्रवाई बताते हुए नाराजगी जताई।प्रदर्शनकारियों ने विनोद साहनी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कराने और घटना में शामिल आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने के साथ सुरक्षा भी उपलब्ध कराई जानी चाहिए।कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर आजाद को रोके जाने की घटना की भी जांच कराने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि यदि इस मामले में किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही अथवा मनमानी सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।आसपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को पीड़ितों से मिलने और उनकी आवाज उठाने से रोकना उचित नहीं है। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group