मुजफ्फरनगर(मोरना)। शुकतीर्थ में रविवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की ओर से संगठन विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाकियू अराजनैतिक से अलग होकर दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाकियू टिकैत की सदस्यता ग्रहण की। संगठन में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का पदाधिकारियों ने स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान चौधरी चरण सिंह टिकैत ने मेघिन्द्र बालियान को तहसील संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी। उन्हें किसान-मजदूरों के बीच संगठन को मजबूत करने और संगठन की नीतियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई।इससे पहले खिचड़ी वालों के आश्रम में आगामी 17 सितंबर को प्रस्तावित किसान पंचायत को लेकर किसान और मजदूरों से जनसंपर्क किया गया। नवनियुक्त संगठन मंत्री मेघिन्द्र बालियान ने कहा कि वह पूरी निष्ठा के साथ संगठन की नीतियों को किसानों और मजदूरों तक पहुंचाएंगे। किसानों के हितों की लड़ाई को मजबूती से लड़ा जाएगा और उनके शोषण के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी।भाकियू टिकैत में शामिल होने वालों में अनुभव चौधरी, बिजेंद्र सिंह, ललित कुमार, मोहित, अशोक, संगीत, अनिकेत सहरावत, सौरव, अभिषेक, गौरव और सचिन समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरदार मुख्तार सिंह ने की, जबकि संचालन सरदार अमीर सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group