मुजफ्फरनगर। पुलिस कार्यालय में सोमवार को आयोजित जनसुनवाई में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का जल्द और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।जनसुनवाई के दौरान विभिन्न मामलों से जुड़ी शिकायतें लेकर लोग पहुंचे। एसएसपी ने शिकायतकर्ताओं की बात सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से शिकायतों के निस्तारण में गंभीरता बरतने और पीड़ितों को समय पर राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।महिला अपराध से संबंधित शिकायतों को लेकर एसएसपी ने विशेष गंभीरता दिखाई। ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई के लिए क्विक रिस्पांस टीम (महिला विंग) को मौके पर भेजा गया। पुलिस अधिकारियों को महिला संबंधी शिकायतों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group