मुजफ्फरनगर। दिल्ली से आ रही एक कार रतनपुरी थाना क्षेत्र में एनएच-58 पर ट्रैक्टर-ट्रॉला से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।हादसा एनएच-58 स्थित अंडरपास के ऊपर हुआ। कार में दिल्ली निवासी 50 वर्षीय जसप्रीत पुत्र महेंद्र सिंह अपने साथी के साथ सवार थे। बताया गया कि आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉला से कार की पीछे से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की।जसप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल उनके साथी को एंबुलेंस से खतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर रतनपुरी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉला चालक वाहन मौके पर छोड़कर चला गया। पुलिस ने ट्रॉला कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group