मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र में जौली रोड पर शनिवार शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रक की तलाश शुरू कर दी है।शाहपुर थाना क्षेत्र के तावली गांव निवासी मनव्वर पुत्र ताज हसन अपने चचेरे भाई सलीम पुत्र सनव्वर के साथ बाइक से सिखेड़ा क्षेत्र में रिश्तेदारी में जा रहा था। बताया गया कि जौली रोड पर उनकी बाइक को तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर जा गिरे।हादसे में मनव्वर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सलीम गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने मनव्वर को मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। पुलिस आसपास के मार्गों और सीसीटीवी कैमरों की मदद से ट्रक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group