भोपा(कमल वालिया)। जनता इंटर कॉलेज भोपा में पुरातन छात्र स्टार एलुमनी ग्रुप द्वारा छात्राओं को साईकिल देकर सम्मानित किया गया।शनिवार को विद्यालय प्रांगण में आयोजित पुरातन छात्रों के समारोह में प्रधानाचार्य संजय कुमार ने कहा कि पुरातन छात्र विद्यालय की रीढ़ होते हैं। विद्यालय से शिक्षा ग्रहण करने वाले विभिन्न सुरक्षा बलों में तैनात पुरातन छात्र स्टार एलुमनी ग्रुप समय-समय पर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करता रहता है। इससे पूर्व पुरातन छात्रों को स्मृति चिन्ह व पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। कैप्टन रमन सिंह ने कहा कि विद्यालय की मेधावी व निर्धनतम छात्राओं कु शाजिया, गांव तिस्सा एवं कु रानी, गांव अलीपुरा को पुरातन छात्र स्टार एलुमनी ग्रुप द्वारा साईकिल देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया। दोनों छात्राएं मेधावी होने के साथ-साथ बहुत ही गरीबी में जीवन यापन कर रही हैं। यातायात का साधन न होने के कारण प्रतिदिन लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पैदल चलकर विद्यालय में पढ़ाई-लिखाई करने आती है। छात्राओं की परेशानी की जानकारी पुरातन छात्र स्टार एलुमनी ग्रुप को पता चली तो उन्होंने दोनों छात्राओं को साईकिल भेंट की। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेवी सुरेन्द्र सिंह व संचालन चीफ प्रॉक्टर संजीव राठी ने किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने दोनों छात्राओं को 500-500 रूपए नकद दिए। कार्यक्रम में अरुण सहरावत, अमृत सहरावत, अंकुर राठी, समाजसेवी मनोज कुमार,अचिंन कुमार, अंकित राठी, प्रधान पुत्र भोपा अरविंद वालिया, राहुल प्रजापति,वीरेश मलिक, बिट्टू कुमार,मेजर अरविंद कुमार,कुश चौधरी, संजीव पुण्डीर, अरविंद कुमार द्वितीय,सुनीत कुमार,रमेश असवाल, लोकेन्द्र कुमार, चांदबीर सिंह सहित विभिन्न सुरक्षा बलों के जवान व समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group