मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र में पचेंडा बाईपास पुल के पास बुधवार देर रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार दतियाना गांव निवासी उज्जवल अपने साथी निखिल के साथ बाइक से घर लौट रहा था। दोनों गांधी कालोनी स्थित एक कैफे में काम करते थे। पचेंडा बाईपास पुल के पास उन्हें गांव के ही शिवम उर्फ टिकू और वंश मिल गए। चारों सड़क किनारे रुककर आपस में बातचीत कर रहे थे।इसी दौरान मेरठ की ओर से तेज गति से आए ट्रैक्टर ने चारों युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उज्जवल और निखिल को मृत घोषित कर दिया, जबकि शिवम और वंश का उपचार चल रहा है।दो युवकों की मौत की सूचना मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से निकल गया।मृतक उज्जवल के पिता जयवीर सिंह ने नई मंडी थाने में तहरीर देकर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तहरीर में ट्रैक्टर का पंजीकरण नंबर भी दिया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ट्रैक्टर के नंबर के आधार पर उसके मालिक और चालक की जानकारी जुटा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group