मुजफ्फरनगर। पुरकाजी लक्सर रोड पर सोमवार देर रात डंपर की टक्कर से स्कॉर्पियो सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।पुलिस के अनुसार, लक्सर की ओर से आ रही स्कॉर्पियो को डंपर ने साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो में सवार लोग बुरी तरह फंस गए। पुलिस ने हाइड्रा की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन से लोगों को बाहर निकलवाया। हादसे में स्कॉर्पियो चालक आदेश कुमार (50) और निशा (35) की मौके पर ही मौत हो गई।गंभीर रूप से घायल राखी (48), गोनी (11), कुसुम (70), रूबी (48) और वैष्णवी (7) को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उपचार के दौरान निशा और गोनी की भी मौत हो गई। इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या चार हो गई। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।हादसे की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्य के साथ घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए। पुलिस ने डंपर और उसके चालक को कब्जे में ले लिया है। मृतकों के स्वजन को सूचना देकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group