मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर फेरबदल किया गया है। शासन ने 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार का भी स्थानांतरण कर दिया गया है।संजय कुमार को मुजफ्फरनगर से हटाकर चतुर्थ वाहिनी पीएसी, प्रयागराज में सेनानायक की जिम्मेदारी दी गई है। वह वर्ष 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे।उनके स्थान पर बागपत के पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय को मुजफ्फरनगर का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वर्ष 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी सूरज कुमार राय के सामने जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के साथ अपराध नियंत्रण बड़ी प्राथमिकता होगी।शासन के तबादला आदेश के बाद मुजफ्फरनगर पुलिस विभाग में नए नेतृत्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। सूरज कुमार राय के कार्यभार संभालने के बाद जिले में पुलिसिंग की प्राथमिकताओं और अपराध नियंत्रण को लेकर आगे की दिशा स्पष्ट होगी।