मुजफ्फरनगर। जिले में अवैध शराब की बिक्री और मिलावटी मदिरा पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने जांच अभियान चलाया। अधिकारियों के निर्देश पर आबकारी निरीक्षकों ने विभिन्न क्षेत्रों में शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों में उपलब्ध शराब के स्टॉक का अभिलेखों से मिलान किया गया। बोतलों और पव्वों को बेतरतीब तरीके से जांचकर उनकी गुणवत्ता और वैधता भी परखी गई।अभियान के तहत खतौली क्षेत्र के गांव सोंटा में भी टीम ने दबिश देकर अवैध शराब की बिक्री की जांच की। इसके अलावा एक शिकायत के आधार पर आबकारी विभाग और शाहपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बुढ़ाना तहसील के गांव रसूलपुर जाटान में कार्रवाई की।दबिश के दौरान टीम ने एक आरोपित के कब्जे से महबूबा ब्रांड के 22 पव्वे बरामद किए। बरामद शराब पर उत्तर प्रदेश में बिक्री के लिए अंकित था। आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए आरोपित को जेल भेज दिया गया।विभाग ने ग्रामीणों से अवैध शराब और नशीले पदार्थों की बिक्री की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को देने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group