बिजनौर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर सांप निकलने से लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। नजीबाबाद रोड स्थित स्टेट बैंक के सामने एक साथ चार सांप दिखाई देने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने काफी प्रयास के बाद सभी सांपों को सुरक्षित पकड़ लिया।वन विभाग के अनुसार, बैंक के सामने मिले सांपों में दो रसेल वाइपर, एक रेट स्नेक और एक कोबरा शामिल था। इसके अलावा जिला अस्पताल परिसर स्थित महिला अस्पताल के पास बने वन स्टॉप सेंटर में भी सांप मिलने की सूचना मिली। यहां एक रसेल वाइपर इनवर्टर के पीछे छिपा मिला। वन विभाग की टीम ने सावधानी से उसे भी बाहर निकालकर पकड़ लिया।एक ही दिन में अलग-अलग स्थानों पर पांच सांप मिलने से लोगों में दहशत का माहौल रहा। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। रेस्क्यू किए गए सभी सांपों को बाद में आबादी क्षेत्र से दूर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। वन विभाग के कर्मचारी महेश गौतम ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया था और सभी सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group