मुजफ्फरनगर। जिले में रात के समय सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक ने रामराज और मीरापुर क्षेत्र की पुलिस चौकियों का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुए इस निरीक्षण से पुलिसकर्मियों की ड्यूटी और गश्त व्यवस्था की जांच की गई।एसपी ग्रामीण ने रामराज क्षेत्र की बैराज और बीआईटी पुलिस चौकियों के साथ मीरापुर क्षेत्र की संभलहेड़ा चौकी का भी जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों की उपस्थिति, ड्यूटी रजिस्टर और रात्रि गश्त की स्थिति देखी।निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए रात में गश्त प्रभावी होनी चाहिए। किसी भी घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचे और आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे।एसपी ग्रामीण ने पुलिसकर्मियों को अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाने और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group