मुजफ्फरनगर। आकाशीय बिजली गिरने से मीरापुर के बिजलीघर में भारी नुकसान हो गया। बिजली गिरने से कई विद्युत उपकरण जल गए, जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अचानक बत्ती गुल होने से कस्बे और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।घटना के दौरान बिजलीघर में लगे ट्रांसफार्मर से जुड़ी केबलों और अन्य उपकरणों को नुकसान पहुंचा। वायरिंग, एसीडीबी, डीसीडीबी और एमसीबी समेत कई उपकरण जल गए। विभाग के अनुसार, हादसे में करीब सात लाख रुपये की क्षति हुई है।गनीमत रही कि मौसम खराब होने पर कर्मचारियों ने पहले ही बिजली आपूर्ति बंद कर दी थी। इससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद बिजली विभाग की टीम ने क्षतिग्रस्त उपकरणों की मरम्मत और जरूरी सामान बदलने का काम शुरू कर दिया।बिजली आपूर्ति बंद रहने से लोगों को घरेलू कामकाज और पानी की व्यवस्था करने में परेशानी हुई। विभागीय कर्मचारी आपूर्ति बहाल करने में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group