मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र की बचन सिंह कॉलोनी में चोरों ने एक भाजपा नेता के मकान को निशाना बना लिया। रात के समय घर का ताला तोड़कर घुसे चोर नकदी, सोने-चांदी के जेवर और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। सुबह परिवार के लोगों को चोरी की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता श्रीभगवान शर्मा के मकान में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। उनके बेटे ऋषभदेव शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 और 30 अक्टूबर की रात करीब डेढ़ बजे चोर घर में घुसे थे। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर रखी नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया।परिवार के अनुसार, चोर करीब डेढ़ लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर, दो गैस सिलेंडर और अन्य सामान ले गए। सुबह जब परिवार के लोग उठे तो मकान का ताला टूटा मिला और घर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर नकदी और जेवर गायब मिले।घटना की सूचना पुलिस को दी गई। नई मंडी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और चोरी के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। कॉलोनी में हुई इस वारदात से आसपास के लोगों में भी चिंता बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group