मुजफ्फरनगर। नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नई मंडी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से प्रतिबंधित श्रेणी में आने वाले 700 कैप्सूल बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।पुलिस टीम नसीरपुर की नई पुलिया के पास मेरठ-हरिद्वार हाईवे पर वाहनों और संदिग्ध लोगों की जांच कर रही थी। इसी दौरान धर्मकांटे के पास बैग लेकर खड़ा एक युवक पुलिस को देखकर छिपने लगा। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़कर बैग की तलाशी ली तो उसमें तीन डिब्बों में रखे 700 स्पासमोविल-प्लस कैप्सूल मिले। बरामद कैप्सूल का वजन 277.2 ग्राम बताया गया है।पकड़े गए युवक की पहचान अंबा विहार निवासी कासिफ के रूप में हुई। पूछताछ में उसने कथित तौर पर सचिन गुप्ता से कैप्सूल खरीदने और उन्हें मुजफ्फरनगर व आसपास के इलाकों में बेचने की बात बताई। पुलिस ने सचिन को भी मुकदमे में नामजद करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है।कार्रवाई के दौरान सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और ड्रग इंस्पेक्टर देशबंधु विमल भी पहुंचे। पुलिस के अनुसार, बरामद दवाओं में ट्रामाडोल सहित अन्य औषधीय साल्ट शामिल हैं। मामले की जांच उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी को सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group