बिजनौर। किरतपुर थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतका की पहचान रुखसाना (25) पत्नी लाइक, निवासी गांव विनोदनगरली के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब सात साल पहले नूरपुर क्षेत्र के इमरान से हुई थी। दंपती के तीन बच्चे हैं। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही रुखसाना को दहेज की मांग को लेकर परेशान किया जाने लगा था। उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। इसको लेकर दोनों परिवारों के बीच कई बार विवाद हुआ और समझौते के प्रयास भी किए गए, लेकिन इसके बाद भी उसे प्रताड़ित किया जाता रहा।परिजनों का आरोप है कि रात में रुखसाना को जहर देकर मार दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उधर, मायके पक्ष ने ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल विवाहिता की मौत को लेकर पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group