मुजफ्फरनगर। शहर के मीनाक्षी चौक के पास स्थित मेरठ चिकन प्वाइंट पर मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (एमडीए) ने एक बार फिर सख्ती दिखाई है। पहले दो बार सील किए जाने के बावजूद प्रतिष्ठान का दोबारा संचालन शुरू होने के मामले में प्राधिकरण की टीम ने तीसरी बार मौके पर पहुंचकर रेस्टोरेंट को सील कर दिया।बताया गया है कि एमडीए की ओर से पहले भी इस प्रतिष्ठान के खिलाफ कार्रवाई की गई थी, लेकिन सील लगाए जाने के बाद भी दोबारा संचालन शुरू होने की शिकायत सामने आई। लगातार नियमों की अनदेखी का मामला सामने आने पर प्राधिकरण की टीम ने फिर से कार्रवाई की। इस दौरान प्रतिष्ठान को सील कर संचालक को बिना अनुमति सील खोलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।एक ही प्रतिष्ठान पर बार-बार सीलिंग की कार्रवाई होने से प्राधिकरण की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। अब देखना यह होगा कि तीसरी बार की गई कार्रवाई के बाद प्रतिष्ठान पर सील बरकरार रहती है या फिर पहले की तरह दोबारा संचालन शुरू हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group