लखनऊ/पौड़ी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शुक्रवार को 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव स्थित अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।पौड़ी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार ने सावित्री देवी के निधन की पुष्टि की है। वह लंबे समय से अपने पैतृक गांव में रह रही थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के निधन की सूचना सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सावित्री देवी के निधन पर दुख जताया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।सावित्री देवी के निधन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परिवार में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group