बिजनौर। सड़कों पर तेज आवाज और पटाखों जैसी ध्वनि निकालने वाली बुलेट मोटरसाइकिलों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। नहटौर में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने तेज आवाज करने वाला साइलेंसर लगी एक बुलेट को पकड़कर सीज कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाने वालों में हलचल है।बुधवार को यातायात माह के तहत नहटौर पुलिस क्षेत्र में वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने एक बुलेट मोटरसाइकिल को रुकवाया। जांच करने पर बाइक में ऐसा साइलेंसर लगा मिला, जिससे चलने पर पटाखे फूटने जैसी तेज आवाज निकलती थी। पुलिस ने तत्काल बाइक को कब्जे में लेकर सीज करने की कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल नगर निवासी एक युवक की बताई गई है। थानाध्यक्ष विरेंद्र कुमार ने बताया कि तेज आवाज करने वाले प्रतिबंधित साइलेंसर लगाकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है।थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों की अनदेखी करने और सड़क पर अनावश्यक शोर फैलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group