मुजफ्फरनगर। विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और आपसी तालमेल विकसित करने के उद्देश्य से नचिकेता स्कूल्स में इंटर-हाउस खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में पांच हाउस की टीमों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लेकर मैदान पर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में टेरा, दिवम, इग्निस, एक्वा और एरिस हाउस के खिलाड़ियों के बीच मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने अपनी तेजी, फुर्ती और बेहतर तालमेल से खेल को रोमांचक बना दिया। सभी टीमों ने अनुशासन और खेल भावना के साथ जीत के लिए जोर लगाया।बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर टेरा हाउस ने प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता टीम को विद्यालय परिवार की ओर से बधाई दी गई। साथ ही अन्य टीमों के खिलाड़ियों के प्रयासों और उत्साह की भी सराहना की गई।विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ टीम भावना, सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की समझ विकसित करती हैं।


