मुजफ्फरनगर। शामली से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे 22 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मुजफ्फरनगर-शामली-पानीपत हाईवे पर बाइक फिसलने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे बेहतर उपचार के लिए मेरठ लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं।हादसा तितावी थाना क्षेत्र के धौलरी गांव निवासी कमल के साथ हुआ। बताया गया कि वह शामली से बाइक पर अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई। सड़क पर गिरने के दौरान उसका सिर जोर से टकराया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। तितावी पुलिस ने घायल युवक को बघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल भेज दिया। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।परिजन उसे लेकर मेरठ जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही कमल ने दम तोड़ दिया। जवान बेटे की मौत से परिवार में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group